बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में आज भी मिले 35 कोरोना पॉजिटिव, 5 मरीजों में ही वायरस के लक्षण…बाकी संपर्क में आकर हुए संक्रमित, शहर से सर्वाधिक पॉजिटिव मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना के बैक टू बैक से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। कोरोना की स्पीड ने शहर के लगभग हर कोने में अपनी पैठ जमा ली है। इसी कड़ी में रविवार को भी कोरोना के 35 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रविवार को आई इस रिपोर्ट में 99 प्रतिशत मरीज शहरीय क्षेत्रों से है। तो बाकि एक ग्रामीण क्षेत्र से है। जिनमें से पांच मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार सहित कोविड-19 के लक्षण मिले हैं। आपको बता दे पॉजिटिव मरीजो में 16 वर्षीय किशोर से 78 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। जिनमे 26 मेल और 9 फीमेल मरीज है। संक्रमित मरीजो में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक 35 वर्षीय फीमेल कर्मचारी सहित एक जरहाभाठा निवासी 43 वर्षीय मेल कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा एसबीआई व्यापार विहार से 38, 58, 57, 36 वर्षीय कर्मचारियों के अलावा एसबीआई रामा पोर्ट के 40 वर्षीय कर्मचारी को मिलाकर कुल पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आए थे। आपको बता दे पूर्व में तीन एसबीआई कर्मचारी की पॉजिटिव आ चुकी है। जिनके संपर्क में आकर ही सभी संक्रमित हुए है। साथ ही अपोलो में एडमिट 60 वर्षीय बुजुर्ग और प्रथम हॉस्पिटल से 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ टिकरापारा मन्नू चौक से एक ही परिवार के दो सदस्य, मध्य नगरी चौक से दो, जूना बिलासपुर ,दयालबंद, प्रियदर्शनी नगर,डीपूपारा, रामनगर लिंगियाडीह,लिंकरोड सीएमडी चौक, वायरलेस कॉलोनी,वार्ड नंबर 7 श्याम नगर,घुरु अमेरी,रामा वैली, ,अज्ञेय नगर, राजेन्द्र नगर, मानसी होटल लिंगियाडीह,गुरु घासीदास मंदिर के पास,बंधवापारा सरकंडा और सरकंडा,सुभाष नगर गोड़पारा से एक एक के साथ,राजकिशोर नगर से तीन मरीज मिले है। इसके अलावा बिल्हा ब्लॉक के वार्ड नं 10 दुर्गा मंदिर सिरगिट्टी सहित तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गनियारी से एक एक मरीजो की पुष्टि हुई है। इस बीच राहत की बात यह है। रविवार को 19 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर 1252 संक्रमित मरीज जिले में हो चुके है। जबकि अब भी 311 मरीज एक्टिव है। जिनका उपचार कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...