बिलासपुर

बिलासपुर:- अंधविश्वास में अंधी हुई संतान ने की मां की हत्या…कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से अंधविश्वास पर आधारित दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम सरवानी निवासी विष्णु केंवट (38 वर्ष) ने अपनी ही मां मंटोरा बाई (60 वर्ष) की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का मानना था कि उसकी मां बच्चों पर जादू-टोना कर रही थी, जिससे उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक, विष्णु केंवट के बच्चे कई दिनों से बीमार थे। इलाज कराने के बावजूद सुधार न होने पर वह वैद्य और बैगाओं के पास चक्कर लगाने लगा। इसी दौरान किसी बैगा ने विष्णु को विश्वास दिलाया कि उसकी मां ही बच्चों पर टोटका कर रही है। इस झूठे बहकावे में फंसकर विष्णु ने शुक्रवार को अपनी मां की झोपड़ी में जाकर आरोप लगाए।

मां ने इनकार किया तो गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। हत्या के बाद विष्णु भागा नहीं बल्कि सीधे चकरभाठा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि घटना अंधविश्वास का परिणाम है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आज के आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी कुप्रथाएं समाज को कितना बड़ा नुकसान पहुंचा रही हैं, जो इंसान को अपनी ही मां की जान लेने पर मजबूर कर देती हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी