बिलासपुर

बिलासपुर: मोपका चौकी को मयखाना बनाने वाले दोनो आरक्षक हुए लाईन अटैच… एसएसपी ने लिया एक्शन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मोपका पुलिस चौकी को मयखाना बनाकर नशखोरी करने वाले आरक्षको पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कार्यवाही का चाबूक चलाया है। मामले में शुक्रवार को सत्याग्रह कि टीम ने चौकी में पुलिस आरक्षको के द्वारा वर्दी में शराब पीने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान में लेकर आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर बुधवार की रात एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बुधवार की रात मोपका चौकी पहुंचा। चौकी पूरी तरह खाली थी। युवक अंदर चला गया। अंदर के एक कमरे में दो आरक्षक शराब पी रहे थे।

युवक इसे देखकर वीडियो बनाने लगा। कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर ने अपना आपा खो दिया। आरक्षक ने युवक से हुज्जतबाजी की। इसका विरोध करने पर उसने युवक को मारने की धमकी दे दी थी। इधर मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमें के आला अधिकारियों ने उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लिया। और तत्काल मोपका पुलिस चौकी में तैनात दोनो ही आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन हाजिर कर दिया है और सभी को समझाइए दी है कि पुलिस कर्मी भविष्य में ऐसे किसी कृत्य को अंजाम देते पाए जाने पर उनके उपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...