क्राइम बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी कर हत्या की वारदात, पुरानी रंजिश को बताई जा रही वजह…4 से 5 युवको ने दिया घटना को अंजाम…पुलिस ने की घेराबंदी 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में गैंगवार, गोलीकांड, चाकूबाजी की घटनाएं थम सी गई थी, लेकिन पिछले दिनों हुई गैंगवार की घटना के बाद एक बार फिर धीरे धीरे अपराधी बेखौफ होकर बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है, मंगलवार शाम फिर ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें 4 से 5 युवको ने चाकू और पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा गणेशनगर के पास चुचुहियापारा की है, जहाँ नयापारा निवासी पवन सोनी प्रकाश होटल के पास पान ठेले में खड़ा था, तभी लगभग 6 बजे न्यू लोको कालोनी निवासी रामू यादव अपने 4-5 साथियों के साथ मौके पर पहुँचा और पुरानी रंजिश पर चाकू और पेचकस से ताबड़तोड़ हमला करने लगे, जब युवक पवन निढाल होकर गिर गया तो सभी आरोपी वहाँ से भाग निकले, आस पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी वही घायल को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन गंभीर रूप से घायल पवन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई।

3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा…

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गंभीरता से जानकारी जुटाई और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई, जिन्हें सफलता भी मिली और मुख्य आरोपी रामू यादव के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और फरार अन्य की तलाश सरगर्मी से की जा रही है, पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...