बिलासपुर

क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना के साथ विधायक सुशांत ने निकाली ध्वजा यात्रा…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नवरात्रि के प्रथम दिवस बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और मंगलकामना की दृष्टि से आज रतनपुर नवागांव स्थित गिरिजाबंद हनुमानजी का दर्शन पूजन कर एक जनसैलाब के साथ ध्वजायात्रा का आरंभ किया उन्होंने गिरिजाबंद हनुमानजी जी से ध्वजा यात्रा की निर्विघ्नता पूर्ण सम्पन्नता हेतु प्रार्थना कर पदयात्रा का श्रीगणेश कर प्रथम दिवस नवागांव,मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर),जाली, बेलतरा, बेलपारा,अंधियारी पारा,बगदेवा सहित कोरबी तक कुल 25 किलोमीटर की पदयात्रा की इस दौरान वे गांव के ख्यातिलब्ध मंदिरों और रास्ते में पड़ने वाले देव स्थलों का दर्शन कर ध्वजा भेंट कर रहे हैं ध्वजा यात्रा के प्रति ग्रामीण जनों में भी अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है गांव के महिला पुरुष और सामाजिक संगठन के लोग स्वयंमेव ही गांव के मुहानों और प्रमुख स्थलों में एकत्र होकर बड़े ही उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे यात्रा के उद्देश पर चर्चा करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि यह यात्रा विशुद्ध रूप से धार्मिक भावना से ओतप्रोत है

सनातन धर्म की में संस्कृति को भव्यता दिव्यता प्रदान करने ,सुदूर क्षेत्रों में चल रहे मतांतरण के कुचक्र को रोकने तथा और वंचित समाज के जीवन को समृद्ध बनाने की कामना से यह ध्वजा यात्रा का सृजन किया गया है जो विशुद्धरूप से धार्मिक भावना से ओतप्रोत है उन्होंने आदिशक्ति मां महामाया से कामना करते हुए कहा कि मां जगतजननी नवरात्रि की इस पावन बेला में अपने सभी शक्तियों के साथ प्रत्यक्ष हैं वे अपनी कृपा करुणा से सभी को अभिभूत करें लोगो के जीवन में आने वाले संकटों का मोचन करे सभी सुख समृद्धि को प्राप्त करें यात्रा का यही उद्देश्य है इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी प्रणव शर्मा समदरिया उमेश गोरहा मनीदास मानिकपुरी मनीष कौशिक पेशी जायसवाल मोनू रत्नाकर श्रीवास पवन कश्यप शैलू गोरख भरत कश्यप गंगा साहू मनोज पटेल सुनील श्रीवास योगेश दुबे जोगेंद्र कश्यप पुरुषोत्तम पटेलप्रीतेश सोनी संतोष दुबे बुद्धेश्वर कश्यप कुशल सोनी त्रिदेव रजक कमल पटेल सीता ठाकुर लक्ष्मी जायसवाल कृष्णा यादव दिनेश सिंह यशवंत लक्ष्मी सिंहा पवन सिंह अंकुर सिंह अंजनी गढ़वाल कुंती मेहर रुक्मिणी साहू शकुन्तला कच्छी शैल कश्यप सीमा मानिकपुरी धनमत पटेल उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...