बिलासपुर

बिलासपुर:- ट्रेन पटरियों के पास यात्रियों से मोबाइल लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 7 मोबाइल बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। मामला 24 सितंबर 2025 का है। पश्चिम बंगाल निवासी मेहंदी हसन बिलासपुर से रायपुर जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था। स्टेशन आउटर के पास ट्रेन धीमी होने पर कुछ युवकों ने उसके हाथ पर डंडा मारा, जिससे मोबाइल गिर गया और आरोपी उसे लेकर फरार हो गए। इस दौरान प्रार्थी ट्रेन से कूदकर मोबाइल पकड़ने का प्रयास करते हुए घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर तोरवा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि वे अक्सर इसी तरीके से ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश दास, अंकुश ललपुरे और निकेश यादव हैं। इनके पास से लूटा गया मोबाइल और पहले यात्रियों से छीने गए छह मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...