रायगढ़

पहाड़ में मिली महिला की लाश मामले की गुत्थी सुलझी…कथित पति ही निकला हत्यारा,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – टिहली पहाड जंगल में हुए महिला के हत्या की गुथी को घरघोड़ा पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में महिला के कथित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने ही आपसी विवाद के बाद महिला को मौत के घाट उतारा था। मिली जानकारी के अनुसार 08.06.2024 को ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 35-40 वर्ष का शव मिलने की सूचना घरघोड़ा पुलिस को मिली थी। जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही थीं। जिसके कुछ दिनो के बाद पुलिस मृतिका की शिनाख्तगी धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरलिया पारा बोंकी निवासी उर्मिला मिंज पति स्व. एडमोन मिंज के रूप में हुई। तब घरघोड़ा पुलिस ने महिला के परिजनों से मुलाकात की तब उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिला मिंज (मृतिका) को 10-12 वर्ष से ग्राम बरपाली, चौकी रैरूमा खुर्द निवासी अकलसाय केरकेट्टा द्वारा उसे पत्नी बनाकर रखा था जिसके साथ उर्मिला को अंतिम बार देखे थे। इधर घटना के बाद से ही अकलसाय केरकेट्टा फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान घरघोड़ा पुलिस ने अकलसाय केरकेट्टा को रविवार को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब डेढ साल से उर्मिला उसके साथ नहीं रह रही थी। जिसे साथ रहने के लिए वो महिला को मना रहा था। इसी बीच 16.03.2024 को दोपहर वह उर्मिला को मिला और साथ रहने बोला नहीं मामने पर अकलसाय ने ग्राम सहसपुर टिहली पहाड जंगल में ठोस पत्थर से सिर में मार कर हत्या करना स्वीकार किया। जिसपर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वियांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर अंधे कत्ल का खुलासा में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी एवं उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...