तखतपुर

सट्टा खिलाने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…हजारों के सट्टा पट्टी जब्त

रमेश राजपूत

तखतपुर – बिलासपुर पुलिस द्वारा इन दिनों सट्टा पट्टी और जुआ जैसे मामलों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में तखतपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को सट्टा के चंगुल में फंसाने वाले दो आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों को 85 हज़ार की सट्टा पट्टी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर पुलिस को सूचना मिली की बजरंग नगर निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता और सतनाम सिंग सट्टा पट्टी का गोरख धंधा कर रहे है।

जिन के द्वारा लगातार ग्रामीणों को लालच देकर जुए की लत लगाते हुए ठगने का काम किया जा रहा है। जिसपर तखतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है जहां सतनाम सिंह के कब्जे से पुलिस को 2500 नगद, एक नग मोबाइल और 30 हजार रूपए की सट्टा पट्टी और दुर्गा प्रसाद के कब्जे से 2600 नगद राशि सहित एक नग मोबाइल और 45 हजार रूपए सट्टा पट्टी जब्त की है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर