सीपत

नाबालिग से छेड़छाड़ का फरार 5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार… सीपत पुलिस ने छापेमारी कर लिया कब्जे में,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी लंबोदर वैष्णव पिता रामदास वैष्णव उम्र 32 वर्ष निवासी मटासीपारा ग्राम कुली थाना सीपत को पुलिस ने पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 2 मई 2025 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके हाथ, बांह व बाल पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम खाडा (सीपत) से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी जांजगीर-चांपा जिले में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित आरक्षक शरद साहू और आकाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,