बिलासपुर

कमला श्री इंक्लेव के फ्लैट का टूटा ताला…महिला एवं बाल विकास अधिकारी के घर हुई लाखों की चोरी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के कमला श्री इंक्लेव में हुई चोरी की वारदात से कालोनीवासी दहशत में हैं। प्रार्थी संध्या अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 सितम्बर की सुबह अपने पति दीपक अग्रवाल अधीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती के साथ घर में ताला लगाकर सक्ती गई थीं। 25 सितम्बर की दोपहर करीब ढाई बजे देवरानी रेखा अग्रवाल ने सूचना दी कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर संध्या अग्रवाल तत्काल पति के साथ बिलासपुर लौटीं। घर पहुंचकर देखा तो मुख्य द्वार और बेडरूम का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉक भी तोड़कर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नगद रकम गायब थे। चोर सोने का 3 तोला वजनी मंगलसूत्र, 3 तोला वजनी सोने का कंगन, तीन अंगूठियां, कान के लटकन, बाली, एक ओम लाकेट, चांदी की 3 जोड़ी पायल, 2 कड़े, 6 जोड़ी बिछिया और करीब 60 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...