रतनपुर

पुलिस कप्तान पहुँचे थानों के निरीक्षण में, व्यवस्थाओ का लिया जायजा….अपराधों पर नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शनिवार को कोटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले थानों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिलासपुर के एसपी प्रशान्त अग्रवाल कोटा और रतनपुर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही थानों के आला अधिकारी भौचक रह गए। दरसअल एसपी थानों में अचानक ही निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही थाने के कॉन्स्टेबल सहित मुंशी एस आई थाने के वारदातों से संबंधित डायरी एसपी के समक्ष पेश की।

इस दौरान उन्होंने हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी आदि मामलो से संबंधित डायरी बारी-बारी से देखी। इस बीच केश डायरी के अभिलेखों में आंशिक त्रुटि मालखाने के रखरखाव में अनियमितता सामने आई। साथ ही चौकीदार पंजी, शस्त्र पंजी, केस, डायरी आदि दुरुस्त नही होने की दशा में एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए। वही कोरोना संक्रमण को लेकर संजीदगी के साथ फील्ड में काम करने की हिदायत दी है।

आपको बता दे बीते कुछ सालों में ग्रामीण इलाकों में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है लेकिन उसके अनुरूप थानों में पेंडिंग मामलो की संख्या में कमी कुछ खास नही आ सकी है। ऐसे में थानों में निरीक्षण के दौरान केस डायरी सहित संबंधित दस्तावेजों में अनियमितता, अपराधियो से पुलिस के गिरफ्त से दूरी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है बहरहाल निरीक्षण के बाद एसपी द्वारा कोटा और रतनपुर थाना प्रभारियों को व्यवस्था सुधारने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...