तखतपुर

तखतपुर :- दिनदहाड़े लूटपाट की घटना…बाईक सवार महिला का पर्स, मोबाइल और नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे,

उदय सिंह

तखतपुर – देवरी ग्राम स्थित डीएवी स्कूल के पास गुरुवार सुबह करीब 11.20 बजे एक महिला से झपटमारी की सनसनीखेज वारदात हुई। ग्राम नगोई निवासी रीमा साहू अपने पति और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम पिरैया चकरभाठा में एक शादी समारोह से लौट रही थीं। जब वे देवरी स्थित डीएवी स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने चलते वाहन से रीमा साहू के कंधे में लटका हुआ लाइट पिंक कलर का पर्स झपट लिया। झपटमारी के बाद आरोपी बाइक सवार युवक तेजी से तखतपुर की ओर भाग निकले। रीमा साहू और उनके पति ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों की बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और वे तेजी से निकल गए। पीड़िता के अनुसार, झपटे गए पर्स में 500 रुपये नकद, एक POCO कंपनी का मोबाइल फोन (जिसमें जियो सिम लगी है), बाजारू हार, श्रृंगार का सामान आदि रखा हुआ था। मोबाइल का IMEI नंबर भी पीड़िता ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। घटना के बाद रीमा साहू ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी और तत्काल तखतपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग...