बिलासपुर

कोनी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना…गाली देने से मना करने पर आरोपी ने पेट में घोंप दिया चाकू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र के छोटी कोनी में शनिवार रात लगभग 8:45 बजे चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। रोज़ी-मज़दूरी करने वाली ऊषा सोनवानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पड़ोसी नरेंद्र अनंत उनके घर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर भी वह अश्लील भाषा का प्रयोग करता रहा।
इसी दौरान ऊषा का बेटा नितिन सोनवानी बाजार से घर लौटा। मां ने उसे बताया कि नरेंद्र गाली-गलौज कर रहा है। नितिन ने इसका विरोध किया तो आरोपी नरेंद्र अनंत भड़क गया और जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे चाकू से नितिन पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू नितिन के पेट में नाभि के पास मार दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने बीच-बचाव कर घायल नितिन को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र अनंत के खिलाफ धारा 109-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...