जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही…श्मशान के पास फड़ से 11 जुआरी गिरफ्तार, 41 हजार नगद सहित ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिर्रा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41,700 रुपये नगद व ताश की पत्तियां बरामद की हैं।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तालदेवरी मुक्तिधाम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संपत लाल बर्मन (33) साकिन सेंदरी, बाबूलाल खुंटे (55) तालदेवरी, धनाराम (35) बोरसी, संदीप साहू उर्फ सडवा (45) तालदेवरी, गुलशन कुमार साण्डे (27) सेंदरी, सतपाल बघेल (33) मुक्ता, शत्रुहन कश्यप (30) सोनादह, लोकनाथ खुंटे (29) सोनादह, कृष्णा मनहर (27) सोनादह, दुर्गेश साण्डे (20) तालदेवरी और दिनेश कुमार महंत (42) बंसूला शामिल हैं।आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में सउनि मुकेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. अनिल अजगल्ले, दोमनिक तिग्गा, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कश्यप, रघुवीर यादव, सनोहर जगत, भुवनेश्वर साहू, राजकुमार जोशी, डंडेश्वर बंजारे एवं महिला आरक्षक ऋतु लहरे की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...