रायपुर

होटल में मामूली विवाद बनी हत्या की वजह…दो कर्मचारीयो ने की मारपीट और फिर मारा चाकू,

रमेश राजपूत

रायपुर – धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा फेस-02 स्थित एक होटल में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल दो होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनुपपुर (मध्यप्रदेश) निवासी 35 वर्षीय शिव प्रसाद धुर्वे अपने साथियों के साथ नशे की हालत में अजय साहू के होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल कर्मचारी सागर साहू अपनी थाली में खाना छोड़कर किचन चला गया। आरोप है कि इसी बीच शिव प्रसाद ने सागर की थाली का खाना उठाकर कुत्ते को खिलाना शुरू कर दिया। इस बात पर सागर ने विरोध जताया, तो दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सागर साहू और पवन कुमार श्रीवास ने शिव प्रसाद के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद शिव प्रसाद अपने साथियों के साथ वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अन्य लोगों के साथ वापस होटल पहुंचा और फिर विवाद करने लगा। इसी दौरान दोनों कर्मचारियों ने उसे घसीटकर होटल से बाहर निकाला और चाकू से सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद को उसके साथी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में धरसींवा थाना में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस चौकी सिलतरा और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार श्रीवास 35 वर्ष निवासी बिलासपुर और सागर साहू 24 वर्ष निवासी धरसींवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,