मस्तूरी

मस्तूरी, सकरी और अकलतरा क्षेत्र में लुट को अंजाम देने वाले 3 शातिर आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…लूटे हुए 4 मोटरसाइकल जब्त,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला स्तर पर सक्रिय तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट के चार मोटरसाइकिलों समेत अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा पुलिस व साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को अकलतरा निवासी संतोष यादव अपने साथी के साथ घर लौट रहा था, तभी तीन अज्ञात लुटेरों ने तरौद चौक के पास चाकू जैसी नुकीली वस्तु दिखाकर एक हजार रुपये नगद और उसकी मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर CG11 BP 7678 लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। संदेह के आधार पर महमंद लाल खदान, बिलासपुर निवासी भीम पासी 21 वर्ष, चंदन सिंह चौहान 18 वर्ष और विकास पासी 22 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अकलतरा के अलावा थाना सकरी और मस्तूरी क्षेत्र में भी लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल CG10 AV 7747, CG10 BT 4312, CG11 BP 7678 और एक HF डीलक्स सहित घटना में प्रयुक्त कैची व काला स्कार्फ जब्त किया है। तीनों आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित विवेक सिंह, श्रीकांत सिंह, गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे और रोहित कहरा का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मस्तूरी, सकरी और अकलतरा में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल