मस्तूरी

खबर का असर :- शराबखोरी करने वाले सहायक शिक्षक पर निलंबन के बाद अब एफआईआर भी दर्ज….पचपेड़ी पुलिस जुटी तलाश में

उदय सिंह

मस्तूरी – प्राइमरी स्कूल में शराबखोरी करने वाले सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद अब डीईओ के निर्देश पर बीईओ अश्वनी भारद्वाज ने पचपेड़ी थाने पहुँचकर एफआईआर भी दर्ज करा दी है, जहाँ पुलिस ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट के खिलाफ धारा 186 आईपीसी और 36 च आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। ग़ौरतलब है कि सत्याग्रह न्यूज़ में शराबखोरी करने वाले शिक्षक के खिलाफ चलाए गए ख़बर के बाद डीईओ टी आर साहू ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था वही एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिए थे।

आपको बता दे कि बुधवार को सत्याग्रह न्यूज़ टीम को सूचना मिली थी कि मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचहा जनपद प्राथमिक शाला में एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है। जिसकी जमीनी हकीकत जानने सत्याग्रह न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची। जहा पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। साथ ही उनके द्वारा बकायदा स्कूल में छोटे छोटे बच्चों के सामने शराब और बैग में रखे चखने को निकाला और कार्यालय कक्ष में मौजूद प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान के सामने शराब की बोतल खोलकर पैग बनाकर पीने लगा।

जिसका स्टिंग ऑपरेशन सत्याग्रह न्यूज़ की टीम ने किया। इस दौरान शराबी शिक्षक ने डीईओ और बीइओ सहित जिला कलेक्टर अवनीश शरण तक से नहीं डरने की बात कहते हुए धमकी दी थी। इधर इस मामले के वीडियो के आधार पर सत्याग्रह न्यूज़ की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू और बीईओ को सूचना दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग का अमला हरकत में आया और मामले की जांच के लिए बीईओ कि टीम मौके पर पहुंची।

जहां दोषी शिक्षक के खिलाफ जांच रिपोर्ट डीईओ टी आर साहू के पास प्रस्तुत की। जिसपर गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वही उसके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...