मल्हार

मल्हार: माँ डिडनेश्वरी कलश शोभायात्रा का दर्शन करने उमड़ी भीड़…जगह- जगह हुआ स्वागत,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – परम्परानुसार नवरात्र के बाद माँ डिडनेश्वरी मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकलती है जिसका इंतजार नगरवासियो के अलावा आसपास के गांवों के लोगो को होता है।

शुक्रवार को भी मंदिर परिसर से भव्य व दिव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें पांच सौ से ज्यादा महिला व युवतियां कलश यात्रा में शामिल हुई।

जिन्होंने पीली व लाल साड़ी धारण कर कतारबद्ध होकर कलशयात्रा को खूबसूरत बना दिया। झांझ मंजीरों के धुन में नाचते गाते लोगो ने कलशयात्रा की अगुवाई करते हुए नगर भ्रमण किया। मंदिर से निकली कलशयात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक होते हुए मेला चौक स्थित भगवान पातालेश्वर मंदिर पहुची जहां पूजा पाठ के बाद पौराणिक महत्व के खैया तालाब में जंवारा विसर्जन किया गया।

जिसके बाद कलशयात्रा पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान किया। कलशयात्रा के दौरान देवांगन मोहल्ला की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौका आरती सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 1991 से अनवरत रूप से दोनों नवरात्र पर्व के बाद कलशयात्रा निकालने की परंपरा रही है।

माना जाता है कि नवरात्र के बाद माता डिडनेश्वरी स्वयम कलशयात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देती है। इसी मान्यता के साथ हजारो श्रद्धालु इस भव्य कलशयात्रा का साक्षी बनते है।

कलशयात्रा सम्पन्न होने के बाद नवरात्र पर्व विश्राम की धोषणा मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...