सीपत

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम खैरा लगरा में दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध महुआ शराब और 2 क्विंटल लहान जब्त,

उदय सिंह

सीपत – थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरा लगरा में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 58 लीटर कच्ची महुआ शराब, करीब दो क्विंटल लहान, शराब बनाने की सामग्री और एक मोटर साइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों से मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम खैरा लगरा में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं और उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड की गई।
कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों शंकर केंवट पिता भगत राम केंवट 32 वर्ष, निवासी खैरा लगरा, दिलीप कुमार साहू पिता लक्ष्मण साहू 49 वर्ष, निवासी खैरा लगरा और गणेश प्रसाद धुरी पिता रामचंद्र धुरी 37 वर्ष, निवासी लगरा, थाना सरकंडा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से क्रमशः 15, 15 और 27.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। सीपत पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समाज में नशे के फैलाव पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,