बिलासपुर

कडार बाईपास में तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र के कडार बाईपास मेन रोड एयरटेल टावर के पास शनिवार दोपहर एक किसान पर तीन अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना में किसान के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोदरी वार्ड क्रमांक 02 निवासी ईश्वर धूरी, जो खेती-किसानी का कार्य करते हैं, शनिवार 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:50 बजे अपने खेत की धान फसल देखने ग्राम नगरौडी खार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान कडार बाईपास मेन रोड एयरटेल टावर के पास सामने से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक आए, जिनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। बताया गया कि युवकों ने ईश्वर धूरी को गालियां दीं और “ठीक से गाड़ी चलाओ” कहते हुए उनमें से एक ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ की भुजा में चोट लग गई। घटना के बाद तीनों आरोपी रायपुर रोड की ओर फरार हो गए।
घटना की जानकारी प्रार्थी ने अपने परिजनों को दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...