सीपत

सीपत: ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे…. मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना ग्राम पंधी चारपारा मोहल्ले के पास हुई, जब एक अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जांजी निवासी हरीश सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र 28 वर्ष अपनी मां शकुन सिंह पति गोपाल सिंह उम्र 45 वर्ष के साथ बाइक क्रमांक सी.जी.10 बी.ई 4651 में सवार होकर ग्राम भिलौनी जिला मुंगेली अपनी बहन के यहां कथा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कथा में शामिल होकर वापस घर लौटते समय रात करीब 9:15 बजे के आसपास जब वे ग्राम पंधी के चारपारा मोहल्ले के करीब बोरी फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रेलर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे को सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके से ले कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सीपत स्थित मर्च्यूरी भिजवाया गया। इसके साथ ही सीपत तहसीलदार, एडिशनल एसपी व सीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रेलर व चालक की तलाश में जुटी है। मामले में सीपत थाना द्वारा जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...