रतनपुर

कलमिटार चचेही डेम में डूबे युवक की तलाश अब तक नही हो पाई शुरू…. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कलमिटार चचेही डेम में बीती शाम पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर निवासी युवक की डूबने की घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मिलन चौक निवासी आकाश पटेल उम्र 23 वर्ष अपने दोस्तों के साथ रविवार को चचेही डेम पिकनिक मनाने गया था।

इसी दौरान नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहराई में डूब गया। साथ गए दोस्तों ने जब आकाश को पानी में डूबते देखा तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रात के समय अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

पुलिस ने बताया था कि सोमवार की सुबह गोताखोरों की टीम पहुंचकर युवक की तलाश शुरू करेगी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। इस देरी से मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है। डेम किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जमा है, वहीं आकाश के परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर युवक की तलाश तेज करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...