जांजगीर चाँपा

पिस्टल, कारतूस, चाकू से लैस डकैती का प्रयास करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार….जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, चाकू, मोबाइल, दो सब्बल, दो नकाब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार बनवा 26 वर्ष निवासी अफरीद, चैतन्य दिनकर उर्फ चमन 19 वर्ष, हितेश दिनकर 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तागा, जितेंद्र दिनकर 26 वर्ष निवासी पूटपुरा तथा तरुण सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी भाटापारा शामिल हैं। सभी के खिलाफ अपराध क्रमांक 907/25 धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामला उस वक्त सामने आया जब 05 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे श्याम सुपर मार्केट, पेंडी रोड जांजगीर में राहुल अग्रवाल ने दुकान के शटर तोड़ने की आवाज सुनी। बाहर आने पर उन्होंने तीन नकाबपोश व्यक्तियों को शटर तोड़ने का प्रयास करते देखा। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की नीयत से घूमना और अपने पास अवैध हथियार रखना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे एवं सुनील सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...