बिलासपुर

पति – पत्नी का विवाद सुलझाने पहुँचे पुलिसकर्मी पर हमला….आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आरक्षक क्रमांक 485 मनीराम साहू, जो वर्तमान में डायल 112 सरकंडा ईगल-2 में पदस्थ हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी। शाम करीब 7.48 बजे उन्हें ईवेंट कॉल प्राप्त हुआ, जिसके बाद वे चालक पालेश्वर नायक के साथ थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई गेट के सामने रिवर व्यू कॉलोनी पहुंचे। वहाँ कॉलर निशा पटेल ने बताया कि उसका पति मयाराम पटेल उससे गाली-गलौज और विवाद कर रहा है। पुलिसकर्मी मनीराम साहू जब आरोपी को समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी मयाराम पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने आरक्षक को मां-बहन की अश्लील गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से मारपीट कर धान के खेत में पटक दिया। इस दौरान आरोपी ने आरक्षक की वर्दी का लेनयार्ड और शोल्डर फाड़ दिया, जिससे आरक्षक को गले और सीने में चोटे आई है,घटना के प्रत्यक्षदर्शी चालक पालेश्वर नायक ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी मयाराम पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...