बिलासपुर

तारबाहर थाना क्षेत्र में युवक से 9 हजार रुपए की लूट….धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए दो अज्ञात आरोपी,

उदय सिंह

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र में बीती रात पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ दो अज्ञात युवकों ने मारपीट कर 9 हजार रुपए लूट लिए। घटना अम्बा फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अंकित श्रीवास, जो नारियल कोठी दयालबंद निवासी है और मनोज श्रीवास के सेलून में काम करता है, सोमवार की रात करीब 12:10 बजे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे खड़े दो अज्ञात युवक उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही अंकित ने जेब से रुपए निकालकर पेट्रोल का भुगतान किया, दोनों युवकों ने उसका कॉलर पकड़ लिया और पेट्रोल पंप के बगल की गली में खींच ले गए।वहां उन्होंने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ, थप्पड़, लात-मुक्के से मारपीट की और धारदार हथियार से उसके बाएं जांघ में वार कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी युवक उसके पास रखे 9 हजार रुपए छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी
सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच जांच शुरू की पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 309(6)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...