रतनपुर

रतनपुर महामाया मंदिर में चाकू से 2 लोगों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से हथियार जब्त,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि के दिन महामाया मंदिर परिसर में ड्यूटी कर रहे कर्मी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 30 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे की है, जब आरोपी ने मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया था। हमले में एक कर्मी के कमर में तथा दूसरे नवीन गुप्ता के पेट में चोट आई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पहचान न होने के कारण पुलिस को उसकी तलाश में कठिनाई हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रितिक उर्फ रितेश सूर्यवंशी 22 वर्ष, निवासी भेड़ीमुड़ा, रतनपुर को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज अपराध में अब धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...