रतनपुर

अवैध गाँजा और शराब बेचने वालों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला…महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – निजात अभियान के तहत गांव में गांजे और शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आए हैं जहां पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट के प्रयास और वर्दी फाड़ने की कोशिश करने वाले पांच आरोपियों को गुरुवार को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा का है। पूर्व में गांव की सरपंच मीना ध्रुव के द्वारा सुनील कुमार देवार के द्वारा गांव में अवैध रूप से गांजा और शराब बेचने की शिकायत की थी। जिसपर रतनपुर पुलिस ने बुधवार को सुनील कुमार देवार के घर दबिश दी।

उक्त कार्यवाही के लिए रतनपुर थाने से प्र.आर. सत्य प्रकाश यादव , प्र.आर. 492 सैय्यद अकबर अली, आर. 859 दीपक मरावी, आर. 1197 शशीकांत कौशिक और म.आर. 992 स्वाती बंजारे साथ गए हुए थे। जिनके साथ गौरी देवार के द्वारा गाली गलौज कर दात से हाथ काटकर, वर्दी में लगे लेनयार्ड को तोड़ दिया गया। उक्त घटना को सुनील देवार, गौरी देवार, पूर्णिमा देवार , मनी देवार , बुधवारा बाई , पुर्णिता , शारदा देवार के द्वारा अंजाम दिया गया था। इधर मामले में रतनपुर पुलिस बुधवार को खाली हाथ लौट आई। लेकिन गुरुवार को रतनपुर पुलिस ने घटना में शामिल सुनील देवदत्त, गौरी देवार, पूर्णिमा भट्ट, देवार शारदा भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी