रतनपुर

रतनपुर में बिजली संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस और नागरिकों ने किया बिजली ऑफिस का घेराव…स्मार्ट मीटर और हाफ बिजली बिल योजना बंद होना बनी बड़ी समस्या,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की समस्याओं, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी, बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर एवं नागरिकों ने बिजली कार्यालय रतनपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शनिचरी चौक से पैदल मार्च निकालते हुए बिजली ऑफिस पहुंच कर नारेबाजी की और सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रतनपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में बिजली की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। आए दिन कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम नागरिक, दुकानदार और किसान परेशान हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रतनपुर, कोटा, चपोरा आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पेंड्रारोड संभागीय कार्यालय के अंतर्गत आती है, जो लगभग 75 किलोमीटर दूर है। इससे क्षेत्र में त्वरित समाधान नहीं मिल पा रहा है। साथ ही, अलग से सब स्टेशन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।

नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को गलत बिल थमाए जा रहे हैं। वहीं, हाफ बिजली बिल योजना बंद होने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कांग्रेस और नागरिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, किसान कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग दोहराई।

error: Content is protected !!
Letest
रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व...