बिलासपुर

सुने मकान का ताला तोड़कर 2.35 लाख से अधिक की चोरी…सोने चांदी और नगदी सहित अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर से लगे सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था की उस वक्त कलई खुल गई। जब चंद घंटों में ही अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर डेंटर के घर से 2 लाख 35 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। जिसकी लिखित शिकायत एफएम गोल्ड कालोनी, इंद्रपुरी सिरगिट्टी निवासी आजम खान ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने बताया कि वह इंदु चौक मे चार पहियो वाहनो का डेटिग पेटिग का काम करता है। उसकी सास शमा बेगम की तबियत खराब होने से घर के सभी लोग कुछ दिनो से ससुराल तालापारा मे रह रहे है, प्रार्थी भी रोजाना रात्रि मे एफएम गोल्ड कालोनी स्थित अपने मकान मे ताला लगाकर दो चार घंटो के लिये सास शमा बेगम का हालचाल जानने और खाना खाने तालापारा जाता था। इसी बीच 3 अक्टूबर को भी प्रार्थी रात्रि करीब 8/30 बजे अपने मकान मे ताला लगाकर खाना खाने के लिये ससुराल तालापारा, बिलासपुर गया था,

जिसके बाद खाना खाकर दिनांक 04/10/2025 के रात्रि करीब 01/00 बजे वापस घर आया। जैसे ही घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि हाल मे रखे पंलग मे आलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था, प्रार्थी ने जब घर की जांच की तो उनके घर से 01 नग सोने का हार, 04 नग सोने की कान की बाली, ,01 जोडी सोने टॉप, 03 नग सोने का लॉकेट 01 नग, 16 नग सोने का दाना, सोने का फुल्ली , 01 नग सोने की अंगूठी, 01 नग डायमंड नोस पिन ,01 नग चांदी का कटोरी व एक चांदी का चम्मच, चांदी 01 पायजेब, 01 नग चांदी का चैन, 01 नग चांदी का हथफूल, 01 नग चांदी का बिदिया, 03 जोडी चांदी का पायल सहित 70 हजार नगद मिलाकर कुल 2 लाख 35 हजार रुपए की चोरी हुई थी। जिसे आरोपियों ने छत के रास्ते दरवाजे का कुंदा थोड़कर घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...