रतनपुर

नगरपालिका अध्यक्ष सहित 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पीडीएस चावल की हेराफेरी का लगा था आरोप….जांच समिति की अनुशंसा पर अपराध दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोर पीडीएस के चावल का बंदरबांट करने के मामले में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष सहित दो अन्य पर रतनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में नगर पालिका रतनपुर कार्यालय में 72 बोरी पीडीएस का चावल मिलने की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। जिसमें तत्कालीन जिला कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। उक्त जांच दल नायब तहतीलदार रतनपुर, सहायक खाद्य अधिकारी कोटा एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा द्वारा कार्यालय अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर शामिल थे। जिन्होने नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के द्वारा नगर पालिका के कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर के कमरे में तथा नगर पालिका परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल अवैध रूप से रखना पाया गया है। वही उनके साथ देने वाले दुर्गावती स्वसहायता समुह के संचालक राजेन्द्र महावर और महामाया उपभोक्ता भंडार के संचालक जतिन महावर को जिम्मेदार होना पाया है। जिसके आधार पर रतनपुर थाना में तीनों के खिलाफ रविवार को छत्तीसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 का उल्लंघन करना एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध करना पाये जाने से धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वही इस मामले में भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है।

कार्यालयीन दस्तावेज में त्रुटि, अध्यक्ष कार्यलय में डिजिटल काटा सहित,स्व सहायता समूह द्वारा चावल के हेरफेर में संलिप्त मिले भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष..

जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित जांच में नगर पालिका परिषद रतनपुर के सीएमओ द्वारा 14 जून को जारी खरीदी पत्रक में लिपिकीय त्रुटि पाया गया है। जो कि नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के इशारों पर किया गया है। इसके अलावा जांच के दौरान पीडीएस दुकान रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह के संचालक राजेन्द्र महावर और महामाया उपभोक्ता भंडार रतनपुर के संचालक जितिन महावर द्वारा पीडीएस के चावल को अधिक राशि मे बेचने की पुष्टि हुई है। विभागीय जांच में पीडीएस दुकान रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह के भौतिक सत्यापन में 9.15 क्विंटल चावल कम होना पाया गया है। इन सब कार्यो के मुख्य सूत्रधार नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे के कार्यालय से 67 प्लास्टिक बोरी सहित सिलाई मशीन मिला है। साथ ही नगर पालिका परिषद रतनपुर के वाचनालय परिसर में पाये गये जूट की 7 बोरियां जिसमें आनंद मिल (राईस मिल) करगी रोड कोटा की खरीफ वर्ष 2019-20 की स्टेनसील लगी पाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...