बिलासपुररेलवे

बिलासपुर में सुरक्षित ढंग से फाटक पार करने का किया गया आग्रह

आलोक

मंडल संरक्षा संगठन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा समपार जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंडल के स्टेशनों, समपार फाटकों एवं रेलपथ के किनारे स्थित गाँवों,कस्बों, शहरों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित समपार फाटक पार करने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके अंतर्गत स्काउट-गाइड के बच्चों, नागरिक सुरक्षा टीम के सदस्यों एवं संरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ढंग से समपार फाटक पार करने सबंधित नियमों की जानकारी दी गई साथ ही हैंड बिल, पम्पलेट आदि का वितरण किया गया। आटो द्वारा एनाउंसमेंट साउंड सिस्टम के माध्यम से बिलासपुर वासियों को सुरक्षित समपार फाटक पार करने के नियमों की जानकारी दी गई साथ ही लोगों से आग्रह भी किया गया कि वे फाटक पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

6 जून को रामा मेगनेटो माल में असुरक्षित ढंग से समपार पार करने के दौरान होने वाली घटनाओं को दर्शाती विडियो क्लीप का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि समपार फाटक पार करते समय अपनी जान को जोखिम में न डालें। उनसे आग्रह किया गया कि वे समपार फाटक पार करते समय नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से समपार पार करें। इस दौरान रेलवे से संबंधित जानकारियों एवं संरक्षा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लोगों ने भाग लेकर बडे रोचक ढंग से प्रश्नों का जवाब दिये। सही जवाब देने वालों को रेलवे द्वारा पुरस्कृत किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...