बिलासपुर

अब राशन दुकानो में लग रहा महाअभियान शिविर..13 अक्टूबर को बनाये जाएंगे आयुष्मान और वय वंदन कार्ड,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आयुष्मान कार्ड बनाने 13 अक्टूबर (सोमवार) को एक दिवसीय विशेष महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित राशन दुकानों में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वय वंदन कार्ड भी बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है। कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का अलग-अलग कार्ड बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर योजना का लाभ लें। आपको बता दे कि योजना के विशेष प्रावधानों के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाया जाएगा।

जिन हितग्राहियों का पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें भी 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत पुनः केवाईसी कराना अनिवार्य होगा, ताकि वे योजना के अंतर्गत मिलने वाले अतिरिक्त 5 लाख रुपए तक लाभ ले सकें। अकड़ो की माने तो बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में अब भी लगभग 1,54,493 हितग्राही आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत नहीं हो पाए हैं, वहीं वय वंदन योजना हेतु 16,504 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन शेष है। इस महाअभियान का उद्देश्य शेष बचे पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है। इस पूरे अभियान को सफल बनाने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...