छत्तीसगढ़

अब 3 अक्टूबर तक कर सकते हैं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने ,हटाने और संशोधन का काम

डेस्क


बिलासपुर जिले के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2019 हेतु तैयार की गई फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब 3 अक्टूबर 2019 तक निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, काटने या संशोधन हेतु आवेदन लिये जायेंगे तथा दावे-आपत्तियों का निराकरण 7 अक्टूबर तक किया जायेगा।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में इस संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं निपटारे की अंतिम तारीख में वृद्धि हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर विचार करने के उपरांत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए आवेदन लेने की तिथि बढ़ाई गई है।


निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिये प्रारूप-क, प्रविष्ट की विशिष्टियों की शुद्धि के लिये प्रारूप-ख एवं मृत्यु या स्थान परिवर्तन के कारण अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने का आक्षेप या अपना नाम हटाने या किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने के लिये प्रारूप-ग मंे आवेदन करना होगा। आम नागरिकों द्वारा अपनी दावे एवं आपत्तियां विहित स्थानों पर निर्धारित तिथि 3 अक्टूबर 2019 तक जमा की जा सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...