बिलासपुर

कोटा और तखतपुर क्षेत्र की तीन उचित मूल्य की दुकानें निलंबित….एसडीएम ने की कार्रवाई, अनियमितता की मिली थी शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा और तखतपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तथा तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। पुडु की उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

दुकान संचालक द्वारा उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया गया, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया गया तथा धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था।

साथ ही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज