रेलवे

चांपा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग, अभियान से 2,36,280 रूपये जुर्माने की वसूली

आलोक

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम एवं टिकटधारी यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल टिकट चेकिंग टीम द्वारा चांपा स्टेशन में किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान यहां से गुजरने वाली 34 गाडियों में टिकट चेकिंग किया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई तथा आरपीएफ स्टाफ शामिल थे।इस अभियान में कुल 641 मामलों से 2,36,280 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 147 मामलों से 92,505 रूपये, अनियमित टिकट के 279 मामलों से 1,22,830 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 209 मामलों से 19,960 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 05 मामलों से 935 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 01 मामले से 50 रूपये शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...