बिलासपुर

इंटरसिटी एक्सप्रेस से मिली 3.37 करोड़ की सोना-चांदी की ज्वेलरी… RPF ने 1 आरोपी को लिया कब्जे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम, नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर–ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से करीब 3.37 करोड़ रुपए मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को विशेष जांच अभियान के दौरान आमगांव से गोंदिया स्टेशन के बीच स्लीपर कोच S-06 में एक संदिग्ध यात्री को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। जांच में यात्री की पहचान नरेश पंजवानी 55 वर्ष, निवासी श्रीनगर, गोंदिया के रूप में हुई। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर लगभग 2 किलो 683 ग्राम सोने की ज्वेलरी, जिसकी अनुमानित कीमत 3.27 करोड़ रुपए,

और 7 किलो 440 ग्राम चांदी की ज्वेलरी, जिसकी कीमत करीब 10.44 लाख रुपए बताई गई, बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ज्वेलरी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद RPF ने उसे और बरामद सामग्री को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोंदिया ले जाकर आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) नागपुर की टीम को सौंप दिया। DRI ने कस्टम एक्ट के तहत सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह कार्रवाई अवैध ढंग से की जा रही कीमती धातुओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...