बिलासपुर

आटो चालक और साथी ने यात्री से लूटी रकम…. बीमार भाई की हुई मौत… सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम बिलासपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत पुरूषोत्तम राज चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ आटो चालक और उसके साथी ने लूट की वारदात की, जिसके कारण उसके बीमार भाई की मौत हो गई। प्रार्थी ने बताया कि वह 31 अगस्त 2025 की रात अपने बीमार भाई उत्तम राज चौहान को रायपुर से इलाज के लिए बिलासपुर लेकर आया था। उसलापुर स्टेशन से रात करीब 11:55 बजे उसने आटो क्रमांक CG10 U 3066 को 300 रुपए में बहतराई घर पहुंचाने के लिए किराए पर लिया। रास्ते में चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे सुनसान गलियों में घुमाया और चाकू की नोक पर डराकर उसके पास रखे 1450 रुपए लूट लिए। इसके बाद दोनों ने उसे नेहरू चौक सांसद निवास के पास छोड़कर भाग गए। लूट की रकम उसी पैसे में से थी जो उसके भाई के इलाज के लिए रखी गई थी। पैसे लूटे जाने के कारण समय पर उपचार नहीं हो सका और अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे उसके भाई की मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आटो चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त आटो, नगदी रकम सहित चाकू को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाम आरोपी
01. मोहितपुरी गोस्वामी उर्फ शीनू पिता डी.पी. गोस्वामी उम्र 33 साल निवासी प्रेरणा विघा मंदिर स्कूल के पास कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन।
2- राजकुमार मानिकपुरी उर्फ बहरा पिता भागीदास मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.।

जप्त समान
1. लूट किये नगदी 1450 रूपये में से 250रू जप्त किया।
2- आटो क्रमाॅक 10 यू- 3066 किया गया जप्त।
3- एक नग सब्जी काटने का चाकू

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...