बिलासपुर

रविवार को संपूर्ण लाॅकडाउन में मिली छूट, दोपहर 2 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियां चालू रहेंगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं इससे बचाव हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए रविवार को संपूर्ण लाॅकडाउन में छूट प्रदान की गई है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थायी एंव अस्थायी दुकानें, शाॅपिंग माॅल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल एवं सब्जी मण्डी एवं बाजार, अनाज मण्डी, शो-रूम, क्लब, मदिरा दुकानें, ठेला, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क व जिम इत्यादि रविवार को छोड़कर अन्य दिवस में उनके प्रचलित समय में रात 8 बजे तक तथा रविवार को केवल दोपहर 2 बजे तक खोले जा सकेंगे। ब्यूटी पार्लर एवं सैलून रविवार को रात 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। प्रत्येक रविवार को दोपहर 2 बजे के पश्चात सम्पूर्ण व्यवसायिक गतिविधियां बन्द रहेंगी। इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पशु चिकित्सालय, पेट्रोल पम्प तथा गैस एजेसियां, पीडीएस एवं उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में दुग्ध, फल, सब्जी, न्यूज पेपर, पेट शाॅप, होटलों, रेस्टोरेण्ट्स से होम डिलिवरी, ब्यूटी पार्लर, सैलून तथा केवल विवाह प्रयोजन हेतु मैरिज हाॅल व होटल, रेस्टोरेण्ट्स के संचालन की अनुमति होगी। विवाह प्रयोजन हेतु इन हाउस डाइनिंग की सुविधा सहित मैरिज हाॅल व होटल, रेस्टोरेण्ट्स रात्रि 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...