बिलासपुर

बिलासपुर कोरियर सर्विस की फेंचाइजी देने के नाम पर 3 लाख की ठगी…पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरियर सर्विस की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जहां महामाया पार्क निवासी डा. लक्ष्मण श्रीवास ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एस.क्यू. लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के मालिक समुद्र सिंह भाटी और उनके कर्मचारी दुर्गा प्रसाद बांगरे के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एस. क्यू. लाजिस्टिक प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में प्रार्थी ने संपर्क किया। जहा दीघोदा पो. सालेटेका बालाघाट निवासी दुर्गा प्रसाद बांगरे से प्रार्थी की बात हुई।
जिसके बाद दुर्गा प्रसाद बांगरे प्रार्थी के पास मिलने बिलासपुर पहुंचा। फ्रेंचाईजी देने की बात बोला था बाद में कंपनी के मालिक समुंद्र सिंह भाटी से प्रार्थी का मोबाइल पर संपर्क हुआ। जहा फ्रेंचाईजी देने हेतु
5 लाख रुपए देने तय किया गया। जिसके बाद समुंद्र सिंह भाटी और दुर्गा प्रसाद बांगरे के बताए गए खाते में अनुसार प्रार्थी ने 15/07/2024 को एक लाख, 27/07/2024 को एक लाख और 29/07/2024 को एक लाख रुपए कुल तीन लाख रुपए में ऑनलाइन ट्रांसफर का दिया। जिसके बाद प्रार्थी को यह जानकारी दी गई की कुछ कारण वश फेचांईजी कैंसल कर दिया गया है। जिसके 45 दिनों के बाद प्रार्थी को पैसा वापस मिलने की बात कही गई। लेकिन तब से प्रार्थी को आरोपियों द्वारा हमेशा नए नए बहाने बनाकर पैसे मिलने की बात कहते हुए गुमराह किया जा रहा था। इसी बीच प्रार्थी को पता चला उनके जैसा ही बहुत लोगो के साथ कोरियर सर्विस के फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की गई है। तब जाकर प्रार्थी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का ऐहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। वही इस मामले में पुलिस ने समुद्र सिंह भाटी और दुर्गा प्रसाद बांगरे के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...