तखतपुर

धान चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रहीं, फिर एक किसान के घर से 75 बोरी धान की चोरी….क्षेत्र में किसानों को सता रहा चोरो का डर…पुलिस नही दिखा रही गंभीरता

डेस्क

तखतपुर- थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी कृषक मोहनदास बंजारे के घर से एक बार फिर धान की चोरी हुई है, जिसमें कृषक के घर मे रखे 75 बोरी धान को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसके बाद बकायदा नया ताला लगाकर फरार हो गए, ताकि लोगो को चोरी की जानकारी न हो। पिछले महीने भर से क्षेत्र में लगातार धान चोरी की खबरे आ रही है लेकिन अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नही लग पाया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में चोरों का डर सताने लगा है। दरअसल कृषक मोहनदास बंजारे अपनी खेत की फसल मिसाई के बाद अपने घर ले आया था, जो दर्शन के लिए घर मे ताला लगाकर कर गिरौदपुरी चला गया था, जब वह गिरौदपुरी से वापस लौटा तो देखा उसके घर मे नया ताला लगा हुआ है, उसकी समझ में कुछ नही आया उसने ताला तोड़कर कर घर के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए, उसके मेहनत की कमाई पूरी फसल 75 बोरी धान गायब थे, उसने आस पास पूछताछ तो किसी ने भी कुछ पता नही होने की जानकारी दी, जिसके बाद उसने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों ने नया ताला लगा किया गुमराह

कृषक मोहनदास अपने घर मे ताला लगाकर कर बाहर गया था, लिहाजा उसके आने तक किसी को भी इस चोरी की भनक न लगे इसलिए चोरों ने घर मे नया ताला लगाकर दिया था।

अब तक घट चुकी कई चोरी की घटनाएं

मुंगेली जिले के अलावा बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में अब तक कई धान चोरी की घटनाएं घट चुकी है, जिसे अज्ञात चोर आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहे है, वही पुलिस के हाथ अब तक एक भी आरोपी नही चढ़ा है, मामले में पुलिस की गंभीरता नही होने की वजह से अब क्षेत्र के किसान धान सुरक्षित रखने पहरेदारी करने मजबूर है, जिन्हें डर सताने लगा है कि कही अज्ञात चोर उनकी मेहनत की फसल पर भी हाथ साफ न कर दें

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...