जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजीश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला…3 फरार आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – आपसी रंजिश मिटाने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुलमुला निवासी प्रार्थी धनराज सिंह 21.08.2025 की दोपहर अपने घर के सामने बैठा था। तभी आपसी रंजिश मिटाने गांव का ही अतुल सिंह उर्फ विकास, शिवानंद उर्फ बाला कश्यप, अनुज कुमार साहू उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर ही रहे थे की प्रार्थी अपनी जानबचाकर वहा से भागा और अपनी बाइक में मुलमुला थाने जाने लगा। तभी तीनो युवकों ने उसका रास्ता रोक बीच सड़क में जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद मुलमुला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कि। जिसकी सूचना पाकर सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया मौके पर छापेमारी कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी