बिलासपुररेलवे

रेलवे में हुआ मुख्य इंजीनियर पुरस्कार का आयोजन

आलोक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 7 जून को महाप्रबंकधक कार्यालय के सभाकक्ष में प्रमुख मुख्य इंजीनियर पुरस्कार रेल सप्ताह पुरस्कार का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुल 132 अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को पुरस्कार से सुधीर कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर के द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों एवं अधिकारियों में अभियांत्रिकी विभाग नागपुर के मंडल 27 कर्मचारी, रायपुर मंडल के 30 कर्मचारी, बिलासपुर मंडल के 41 एवं मुख्यालय के 30 एवं चार राजपत्रित अधिकारियों को पुरस्कार दिया गया है। इनमें 132 कर्मचारियों में 4 महिला कर्मचारियों को भी वर्ष 2018-19 के दौरान उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने पुरस्कृत कर्मचारियों को उनके अथक एवं सराहनीय एवं विपरीत में कठिनतम परिस्थतियों में भी कार्य के प्रति समर्पण एवं जझारूपन के लिये प्रशंसा की एवं भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। इसके अतिरिक्त मुख्य रेलपथ इंजीनियर बी.आर. कंवर एवं मुख्य पुल इंजीनियर एस.बी. नागभीडकर ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य इंजीनियर एस.के. गुप्ता, मुख्य पुल इंजीनियर बी.आर. कंवर, मुख्य पुल रेलपथ इंजीनिर एस.बी. नागभीडकर, मुख्य इंजीनियर रेलपथ आपूर्ति नवीन बाबू, मुख्य योजना एवं अभिकल्प इंजीनियर एम.आर.एस. चौधरी एवं मुख्य इंजीनियर,सड़क संरक्षा कार्य श्री के. वेंकटेश्वर राव उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य इंजीनियर,रेलपथ योजना भावेश पाण्डे ने सफलता पूर्वक किया एवं उप मुख्य इंजीनियर/सामान्य श्री सौरभ गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...