बिल्हा

निजात अभियान :- अवैध शराब का परिवहन कर रहा एक आरोपी गिरफ्तार… बिल्हा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 111 पाव देशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की भवानी चौक दगौरी के पास शराब का अवैध परिवहन एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। जिसपर बिल्हा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ दगौरी निवासी संजय भारद्वाज एक बाइक में मिला। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपी के पास 111 पाव देशी शराब मिला।

जिसे जब्त कर बिल्हा पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। वही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी,प्रधान आर अनिल साहू, आर रंजीत खलखो, संतोष मरकाम, सचिन नामदेव,मनीष सिंह का अहम योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...