जशपुर

1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मासूम,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिस मां की गोद में बच्चे को दुनिया का सबसे सुरक्षित ठिकाना मिलता है, उसी मां पर अपने कलेजे के टुकड़े को पैसों के लालच में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से सामने आए इस सनसनीखेज मामले में महज 10 माह के मासूम का सौदा 1 लाख 80 हजार में किए जाने का खुलासा हुआ है। बच्चे को पश्चिम बंगाल में बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने विशेष टीम भेजकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शिकायत के बाद खुला बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला

पुलिस के अनुसार, कुनकुरी निवासी लक्ष्मी बाई ने 12 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पुत्र शंकर चौहान को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शंकर, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे कथित तौर पर मार्च 2026 में बेच दिया गया।
शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 149/2026 के तहत किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 143(4), 61(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पश्चिम बंगाल तक पहुंची पुलिस, मासूम को बचाया

विवेचना के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली 43 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, उसने बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन 52 वर्ष तक पहुंचाने की जानकारी दी। पूछताछ में शेख अलविन ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने मार्च 2026 में बच्चे को 1 लाख 80 हजार में खरीदकर अपनी बेटी को दे दिया था। इसके बाद डीआईजी एवं जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

मामले में बच्चे की मां यशोदा यादव के अलावा सुकरू आलम उर्फ बंगाली, शेख अलविन, निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस कार्रवाई में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उपनिरीक्षक नीता कुर्रे तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती