जांजगीर चाँपा

कार सवार परिवार को खिलौना पिस्टल अड़ाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार…दे सकता की किसी बड़ी घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – रात में व्यापारी को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को सायबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक खिलौना पिस्टल, बटनदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी कन्हैया कश्यप 25 वर्ष निवासी चंडीपारा पामगढ़, के खिलाफ धारा 162(2) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 9:05 बजे की है, जब व्यापारी महेन्द्र मित्तल परिवार के साथ रानीसती मंदिर लछनपुर से कार में जांजगीर लौट रहे थे।

इसी दौरान खोखसा ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार युवक ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया और खिलौना पिस्टल लहराकर धमकाया। व्यापारी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और सघन पतासाजी से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, विनोद राठौर एवं सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...