मुंगेली

पुरानी रंजिश में योजना बनाकर हत्या की कोशिश…6 आरोपियों ने मिलकर रॉड और चाकू से किया था हमला, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

रमेश राजपूत

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लोरमी पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को महज 16 घंटे में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रकरण के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम वार्ड क्रमांक 03 महामायापारा निवासी कमल कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई सोम कश्यप व चचेरे भाई कुश कश्यप पर विशाल ध्रुव, प्रेम सारथी और उनके साथियों ने लोहे की रॉड व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने पूर्व की रंजिश के चलते रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी नवनीत पाटित के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर जानकारी के आधार पर 16 घंटे में ही सभी आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल ध्रुव (21), प्रेम सारथी (21), छोटू ध्रुव (19), अरुण अनंत (19) सहित दो अपचारी बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो चाकू, एक लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो जब्त किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। लोरमी पुलिस ने आरोपियों का शहर में पैदल जुलूस निकालकर अपराध पर सख्त संदेश दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंदरलाल गोरले और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...