बिलासपुर

मंगला चौक में बड़ी चोरी की वारदात… 5 लाख 80 हजार नगद समेत लोहे की तिजोरी पार, छत के रास्ते घुसे थे अज्ञात चोर,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला चौक स्थित स्क्वेयर फीट टाइल्स दुकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 5 लाख 80 हजार रुपये नगद सहित लोहे की तिजोरी चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट दुकान संचालक सत्यजीत राजनकर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह अग्रवाल कॉलोनी, अज्ञेय नगर बिलासपुर का निवासी है और मंगला चौक में टाइल्स की दुकान संचालित करता है। उसने बताया कि दिनांक 29 अक्टूबर को दुकान का हिसाब कर पांच दिनों की बिक्री रकम 5,80,000 रुपए एकाउंट रूम में रखी आलमारी की लोहे की तिजोरी में सुरक्षित रखी थी।

इसके बाद रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो देखा कि एकाउंट रूम की छत टूटी हुई थी। आलमारी की जांच करने पर तिजोरी और नकदी दोनों गायब थे। आसपास पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...