पचपेड़ी

गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकालना नर्स को पड़ा महंगा…सायबर ठगों ने झांसे में लेकर अकाउंट से निकाले 3 लाख 45 हजार रुपए

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र स्थित कुकुर्दीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीपमाला कुर्रे पिता पिता खीरदास कुर्रे सायबर ठगी की शिकार हुई है, जिनके बैंक अकाउंट से सायबर ठगों ने 3 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया दीपमाला द्वारा रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदी गई है, जिसके भुगतान के लिए उन्होंने 2 चेक दिए है, लेकिन वह चेक क्लियर नही होने की वजह से प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बार बार फोन कर भुगतान करने कहा जा रहा था,उसने ही चेक को होल्ड कराकर आरटीजीएस के माध्यम पैसे देने की बात कही जिस पर प्रार्थिया ने अपने तिफरा के एसबीआई बैंक शाखा में फोन करने पासबुक में दिए नम्बर पर कॉल किया लेकिन कॉल नही लगने पर उन्होंने गूगल से बैंक का नंबर निकाला लेकिन जैसे ही उन्होंने कॉल किया यह कॉल सायबर ठगों को लगा, जिन्होंने चेक होल्ड कराने का झांसा देकर प्रार्थिया से एप डाउनलोड कराया और यूजर आईडी पासवर्ड टाईप कराकर उनके बैंक अकाउंट से 3 लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए। जैसे ही प्रार्थिया को पैसे निकलने की जानकारी हुई उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मो नं के अज्ञात धारक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी