जशपुर

जलाऊ लकड़ी काटने पर ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई…ईलाज के दौरान हुई मौत, चार आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम जोराडोल (सुगापारा) में लकड़ी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंदबल मांझी 40 वर्ष निवासी जोराडोल के साथ 18 अक्टूबर को गांव के ही हृदन उर्फ हिरदन साय, डोमन साय मांझी और अशोक मांझी ने नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ हेतु लाने की बात पर विवाद करते हुए हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की थी। अगले दिन 19 अक्टूबर को गांव के ही नईहर साय मांझी ने भी लाठी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल इंदबल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया, जहां 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी सुनोबाई के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों हृदन उर्फ हिरदन साय (36), डोमन साय मांझी (33), अशोक मांझी (35) और नईहर साय (45) सभी निवासी ग्राम जोराडोल, सुगापारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी भी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...