बिलासपुर

पंचायत, नगर निगम एवं एलबी संवर्ग के शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरणः जिला पंचायत सीईओ शिक्षकों की समस्याओं की निराकरण हेतु शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

जिले के समस्त अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविर को दस्तावेज के साथ उपस्थित हो, ताकि समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से किया जा सके

आकाश दत्त मिश्रा

छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ बिलासपुर के द्वारा पंचायत व नगर निगम एवं एल.बी.संवर्ग के शिक्षकों की मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु 31 मई को रितेश कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन.हीराधर, भागवत प्रसाद लहरे, सहायक परियोजना अधिकारी शिक्षा, ओम पाण्डेय, जिला मिशन समन्वयक एवं बिलासपुर जिला के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों का समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में शिक्षक पंचायत संवर्ग व शिक्षक एल.बी.संवर्ग के समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें उपरोक्त शिक्षकों के समयमान, पुर्नरक्षित वेतनमान निम्न से उच्च पद का वेतनमान नियमितीकरण, डी.ए., मेडिकल एवं अन्य अवकाश के लंबित देयक की गणनाकर मदवार अलग-अलग मांग-पत्र तत्काल इस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तर पर 2 जून 2019 को शिविर लगाकर संबंधितों से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किये जाने हेतु एवं 3 जून 2019 को प्राप्त दस्तावेजों का विकासखण्ड स्तरीय समिति के द्वारा परीक्षण किया जाकर परीक्षण उपरांत उपरोक्त दस्तावेज 4 जून 2019 तक जिला पंचायत बिलासपुर को प्रेषित किये जाने का निर्देश दिये गये है। प्राप्त मांग एवं समस्याओं का जिला पंचायत बिलासपुर में परीक्षण कर स्तर अनुसार त्वरित निराकरण किया जायेगा। सेवा पुस्तिकाओं का स्थानीय निधि संपरीक्षा से सत्यापन कराये जाने हेतु समस्त संबंधित वेतन आहरण अधिकारी अपने कार्यालय के द्वारा सेवा पुस्तिकाआंे का सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया गया है। किसी भी शर्त पर व्यक्तिगत रूप से सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन नहीं कराया जाये। शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2019 की स्थिति में शिक्षक पंचायत संवर्ग जो कि 8 वर्ष की सूवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिये गये है। प्रत्येक माह के 5 तारीख को संबंधितों के वेतन एवं अंशदायी पेंशन की राशि संबंधितों के वेतन एवं प्रान खाते में अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिये गये। विलंब की स्थिति में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सभी शिक्षको का शत-प्रतिशत सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय निधि संपरीक्षा से कराया जाना सुनिश्चित करें। उसके उपरांत वेतन से अधिक भुगतान की गई राशि की वसूली सर्व संबंधितों से किश्तों में किया जाना सुनिश्चित करें। शिक्षकों से संबंधित समस्त समस्याओं एवं मांगों का शिविर लगाकर त्वरित निराकरण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कराये। किसी भी स्थिति में शिक्षक अध्यापन कार्य छोड़कर किसी भी कार्यालय में न आयें। इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वीकृत एवं लंबित समस्त प्रकार के निर्माण कार्यो को स्कूल सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी स्तरों में पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश सर्व संबंधितों को दिया गया है। समीक्षा के दौरान शिक्षक अपना मूल अध्यापन कार्य छोड़कर विभिन्न कार्यालय में गैर शैक्षिक कार्यों मंे संलग्न है, उन्हें तत्काल प्रस्ताव भेजकर उनकी मूल संस्था में भेजने की कार्यवाही तत्काल पूर्ण की जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुये अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जा सके। जिले के समस्त अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविर को दस्तावेज के साथ उपस्थित हो, ताकि समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ...